Maharajganj Times

यूपीएससी में दसवीं रैंक लाकर ऐश्वर्या ने बढ़ाया जनपद का मान

Maharajganj
Tuesday, 16 Apr, 2024
0
3588

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  कोल्हुई क्षेत्र के मैनहवा गांव के टोला मंझरिया गांव की बेटी ऐश्वर्या प्रजापति  ने देश की सबसे प्रतिष्ठित यूपीएससी की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।ऐश्वर्या ने इसमें 10 वीं रैंक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है।ऐश्वर्या ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा लखनऊ से ग्रहण की इसके बाद बीटेक की पढ़ाई  उन्होंने उत्तराखंड से की। ऐश्वर्या एलएनटी कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत थीं।  सिविल सर्विसेज में जाने की चाह में इंजीनियर की नौकरी छोड़ वह तैयारी में जुट गईं और अपने दूसरे ही प्रयास में दसवा रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है। ऐश्वर्या की इस सफलता पर बाबा केदार प्रसाद प्रजापति,पिता डॉ कोमल प्रजापति,चाचा हरिनारायण आजाद, डॉ एस एन आजाद,राजनारायण,ग्राम प्रधान रमेश सिंह,पिंकू विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव,प्रहलाद नेता,अच्छेलाल ने बधाई दी है।

<